माफिया पर नरमी नहीं होगी चलती रहेगी कार्रवाई योग

माफिया पर नरमी नहीं होगी चलती रहेगी कार्रवाई योग
प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई चलती रहेगी। आज माफिया किस तरह कराह रहे हैं, सब देख रहे हैं। वह गुरुवार को परेड मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के विकास की 1294.73 करोड़ की 284 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि विकास में बैरियर बनने वाले तत्वों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। अवैध तरीके से अर्जित माफिया की संपत्ति को जब्त कर वहां गरीबों के लिए आवास और महिला संरक्षण गृह का निर्माण किया जाएगा। कहा, 2019 के कुंभ में प्रयाग को संवारा था, अब 2025 के महाकुंभ से पहले नए प्रयागराज की परिकल्पना को साकार करेंगे ताकि प्रधानमंत्री मोदी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप दिव्य व भव्य कुंभ का आयोजन हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks