
कचहरी की प्रमुख सड़कें बन गईं पार्किंग स्थल
शादीलाल परिसर
एटा।शादीलाल परिसर में स्टेट बैंक और केनरा बैंक है। यहीं लीड बैंक का भी प्रमुख कार्यालय है। सुबह दस बजे अगर आपको इस रोड से निकलना हो तो जगह नहीं बचती।
आधी सड़क पर बाइक खड़ी मिलती हैं तो कुछ पर चारपहिया वाहन। इस स्थान पर हर समय पुलिस की टीमें लगी रहती हैं। इसके बावजूद सड़क पर ही लोग बाइक खड़ा कर बैंक की ओर निकल जाते हैं।
पार्किंग बनवाने के लिए कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। हाल ही में आए मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के समय दिए पत्र में पार्किंग बनवाने की मांग की है। वाहनों की भीड़ के कारण निकलने के लिए सड़क पर जगह नहीं बचती है। दिनभर परेशानी रहती है।
रामनरेश मिश्रा, एडवोकेट, अध्यक्ष कलक्ट्रेट बार एसोशिसएन
पैदल निकलने के लिए भी सड़क पर नहीं बचा स्थान
कचहरी चौराहा से डीएम कार्यालय के लिए जाने वाली सड़क सुबह पूरी तरह वाहनों से भरी नजर आई। हालात यह थे कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। कचहरी पर अधिवक्ताओं के अलावा जिलेभर से वादकारी भी आते हैं। कहचरी के जेल रोड की तरफ के पास बनी दूसरी सड़क का भी कमोवेश यहीं हाल रहता है। इस सड़क पर भी दोपहिया वाहनों का स्टैंड जैसा नजारा रहता है। पूरी कचहरी पर कहीं पर कोई पार्किंग का स्थान नहीं है। दिनभर लोग इस समस्या से जूझते रहते हैं।