परिवार परामर्श केंद्र ने दो बिछुडे दम्पतियों का कराया पुर्नमिलन

परिवार परामर्श केंद्र ने दो बिछुडे दम्पतियों का कराया पुर्नमिलन
===================!=
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़े दो परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। जिसमें वादी पायल पुत्री प्रथ्वीराज सिंह पत्नी राहुल कुमार निवासी ग्राम बानूपुरा बबकालाना थाना अमांपुर कासगंज एवं प्रतिवादी राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी हाल नानक विहार गुलाबगढ़ डेराबली ss नगर सुहाली पंजाब के अतिरिक्त
वादी ऋषिपाल पुत्र मलखान निवासी पतारा थाना एका जिला फिरोजाबाद व प्रतिवादी आकाश पुत्र राकेश निवासी गोविंदपुर थाना हाईवे जिला मथुरा रहे !
दोनो परिवारों की आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनों परिवार अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए है।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर अनिल कुलश्रेष्ठ पुलिस स्टाफ हैड कांस्टेबल मिथलेश ,कॉन्स्टेबल, पूजा,धर्मवीर मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks