सट्टा लगाते हुये एक सटोरिया 2170 रुपये, सट्टा पर्ची व डॉट पैन सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, सट्टा लगाते हुये एक सटोरिया 2170 रुपये, सट्टा पर्ची व डॉट पैन सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 23.11.2022 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक सटोरिये को सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 2170 रुपये, सट्टा पर्ची ,एक अधजली मोमबत्ती,एक पैड, माचिस व एक डॉट पैन बरामद किये गए है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअस- 438/2022 धारा 13G Act अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.मनोज कुमार पुत्र महेन्द्र पाल निवासी भारतीय थाना कोतवाली देहात जिला एटा।

बरामदगी

  1. 2170 रुपये
  2. सट्टा पर्ची, एक पैड,एक अधजली मोमबत्ती, एक माचिस, व एक डॉट पैन।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक- श्री सुनील कुमार सिंह
  2. उ0नि0- श्री अश्विनी कुमार
  3. का0 दिलीप सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks