गुरु-शिष्य की निपुणता परखने को निपुण मूल्यांकन परीक्षा 25 नवंबर से

गुरु-शिष्य की निपुणता परखने को निपुण मूल्यांकन परीक्षा 25 नवंबर से

एटा, संवाद। गुरु-शिष्य की निपुणता परखने को निपुण मूल्यांकन परीक्षा 25 नवंबर को जिले में होगी। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों में अध्ययनरत एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा आयोजन की बेसिक शिक्षा परिषद विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एबीएसए, एसआरजी, बीआरसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामुदायिक गतिविधियां डीसी डा. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में निपुण मूल्यांकन परीक्षा (एनएटी) 25 नवंबर को 1691 विद्यालयों में होगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एमओआर सीट पर कराई जाएगी। एमओआर सीट से परीक्षा आयोजन के लिए संबंधित दिशा-निर्देश स्कूल प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बेसिक शिक्षा परिषद के 1691 विद्यालय में अध्ययनरत 1,57,107 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

परीक्षा के लिए विद्यालयों में सभी तैयारियां हो चुकी हैं। परीक्षा को लेकर शासन से गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस परीक्षा में 80 हजार 262 छात्राएं और 76,845 छात्र शामिल होंगे।

“परीक्षा को परदर्शी बनाने को कराई जाएगी मॉनीटरिंग

सामुदायिक गतिविधियां डीसी ने बताया कि पारदर्शी परीक्षा के लिए मॉनीटरिंग कराने को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर एबीएसए, न्याय पंचायत स्तर पर बीआरसी और एसआरजी को परीक्षा के दौरान मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओएमआर शीट पर होने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थी ब्लैक पेन से गोले कर सकेगे। इसके बारे में बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जानकारी दे दी गई है। साथ ही परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश भी बताए”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks