जलसाजी से कनाडा और यूएसए मे नौकरी दिलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को मिली जमानत

अंतर्गत धारा- 420,406,342,323,506,120-B IPC एवम् 66 IT Act
⚡वाराणसी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश,वाराणसी (ए. के. विश्वेश) की अदालत ने जलसाजी से कनाडा और यूएसए मे नौकरी दिलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी के मामले में आरोपित को जमानत दे दी। बहादुरगंज किशनगंज बिहार अकील आलम को 50-50 हजार रुपये की दो जमानते एवं व्यक्तिगत बंधपत्र देनें पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नदीम अहमद एवं रजत सेठ ने पक्ष रखा।
⚡अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा तुषार भी पटेल द्वारा दिनांक 3 मार्च 2019 को थाना कैंट वाराणसी में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।
जहां उसने बताया कि अभियुक्त् द्वारा सभी को यूएसए में नौकरी लगाने के लिए 34 लाख रुपए की मांग की गई कुछ पैसे की आवश्यकता पहले पड़ेगी और जाब लगने के बाद पूरे पैसे दिया जाएगा। अभियुक्त् ने ठगी करके कुछ पैसा एडवांस ले लिया फिर वैगनआर गाड़ी में बच्चों की कनपटी पर गन लगाकर घरवालों से बुलवाया कि हम लोग यूएसए पहुंच गए हैं बाकी पेमेंट उन्हें दे दो, और पैसे लेकर सभी अभियुक्त फरार हो गया और वादी को छोड़ दिया।।।