शर्मनाक! दुनिया में हर 11 मिनट में लाइफ पार्टनर या परिवार के लोग कर रहे महिला की हत्या, UN महासचिव ने की अपील

शर्मनाक! दुनिया में हर 11 मिनट में लाइफ पार्टनर या परिवार के लोग कर रहे महिला की हत्या, UN महासचिव ने की अपील

हर साल 25 नवंबर को मनाए जाने वाले ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का बयान सामने आया है. महासचिव गुटेरेस ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है. हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की को उसके जीवन साथी या परिवार के सदस्य द्वारा मार दिया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सरकारों से 2026 तक महिला अधिकार संगठनों और आंदोलनों के लिए फंड में 50% की बढ़ोतरी करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लेकर आर्थिक उथल-पुथल जैसे दूसरे तनाव भी महिलाओं के साथ और ज्यादा शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार का कारण बनते हैं. इतना ही नहीं महिलाओं को हर दिन ऑनलाइन हिंसा का सामना करना पड़ता है.

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि आधी मानवता को निशाना बनाने वाले भेदभाव, हिंसा और दुर्व्यवहार के ऐसे मामलों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. ये घटनाएं समाज में महिलाओं की भागीदारी और आर्थिक और सतत विकास को सीमित करती हैं. हिंसा और भेदभाव के मामलों के कारम ही महिलाओं के मूल अधिकारों और स्वतंत्रता से उन्हें वंचित किया जाता है.

यह समय महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने का है. उन्होंने सरकारों से इन घटनाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई कार्यक्रमों को डिजाइन, फंड और लागू करने और निर्णय लेने के हर चरण में नागरिक समाज समूहों को शामिल करने का आग्रह किया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks