
एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वादी द्वारा शिनाख्त के बाद मृतक बताए गए उसके पुत्र को जीवित व अपहृत पत्नी को अथक प्रयास के बाद जनपद फिरोजाबाद से किया सकुशल बरामद, पति के शराब पीने की आदत व मारपीट से परेशान होकर घर से निकली थी पीड़िता, गलत शिनाख्त के आधार पर हत्या के अभियोग में फंसे निर्दोष व्यक्तियों के लिए एटा पुलिस बनी मिसाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा वादी द्वारा शिनाख्त कर मृत बताए उसके पुत्र को जीवित व अपहृत पत्नी को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 06.11.2022 को वादी मानपाल पुत्र रमेश निवासी नगला ककरेट थाना मारहरा जनपद एटा द्वारा थाना मारहरा पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 05.09.2022 को वादी की पत्नी अपने 6 वर्षीय पुत्र प्रवेंद्र के साथ कस्बा मारहरा में बाजार करने गई थी वहीं से वादी के साढू नीलेश पुत्र बंशी व नीलेश की पत्नी निवासीगण ग्राम लोहचा थाना जलेसर जनपद एटा आदि द्वारा अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी की पत्नी का शादी कराने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया है तथा उसके पुत्र प्रवेंद्र की हत्या करदी है। *दिनांक 21.09.2022 को थाना सोरों जनपद कासगंज में गंगा घाट पर एक 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त वादी द्वारा उसके बेटे प्रवेंद्र के रूप में की गई थी।* इस सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 182/22 धारा 147, 366, 342, 302, 201, 120बी, 34 भादंवि बनाम नीलेश कुमार आदि 06 नफर पंजीकृत किया गया।
अनावरण/बरामदगी- उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा टीम गठित कर थानाध्यक्ष मारहरा को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। आज दिनांक 22.11.2022 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर 15 दिन के अन्दर ही मुखबिर की सूचना के आधार पर अपहर्ता/पीडिता व शिनाख्त के बाद मृत दिखाए गए बच्चे प्रवेन्द्र को जनपद फिरोजाबाद से सकुशल जीवित बरामद कर लिखाये गये उपरोक्त अभियोग का उचित व सफल अनावरण किया तथा निर्दोष नामितों को झूठे मुकदमे में फँसने से बचाया।
महत्वपूर्ण बिंदु–
- मुकदमा उपरोक्त का वादी मानपाल अत्यधिक शराब पीने का आदी है।
- मानपाल शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
- अपने पति द्वारा मारपीट से परेशान होकर मानपाल की पत्नी पूर्व में भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी थी।
- मानपाल की पत्नी अपने पति की शराब पीने की आदत तथा मारपीट की बातें अक्सर अपनी शादीशुदा बहन को फोन के माध्यम से बताया करती थी।
- दिनांक 05.09.2022 को वादी की पत्नी अपने 6 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर बाजार जाने के बहाने से घर से निकली थी।
- दिनांक 21.09.2022 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सौंरो जनपद कासगंज में मिले अज्ञात बच्चे के शव की उसके पुत्र प्रवेन्द्र उम्र करीब 06 वर्ष के रुप में शिनाख्त की गई थी।
- उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मारहरा द्वारा घटना में संकलित साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन किया गया।
- घटना में नामित व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन की गई।
- नामितों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ था कि वादी की पत्नी अपने पति की शराब पीने की आदत तथा मारपीट से नाराज होकर अपने बच्चे को लेकर फिरोजाबाद में किराये पर रहने लगी।
बरामद करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
- आरक्षी अंकित कुमार
- आरक्षी हरिओम
- आरक्षी कृष्ण कुमार
- आरक्षी विजेंद्र कुमार
- आरक्षी लोकेंद्र कुमार
- महिला आरक्षी नीरज कुमारी