
एटा ~ यातायात जागरूकता माह नवंबर-2022 के क्रम में नगर क्षेत्र में यातायात पुलिस के साथ मिलकर लायंस क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, इस अवसर पर एसएसपी एटा द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर हेलमेट तथा पंपलेट वितरित किए गए। आज दिनांक 22.11.2022 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत माया पैलेस स्थित जीटी रोड चौराहे पर लायंस क्लब द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों से जागरूक कराते हुए मौके पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा वहां उपस्थित आमजन को पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही नाट्य कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी श्री सुधीर कुमार सिंह राघव, एवं यातायात प्रभारी श्री बचान सिंह व यातायात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।