*”धुमरी पुल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जन्म देने के बाद नवजात शिशु को सड़क किनारे फेंक दिया। इसकी जानकारी लघुशंका को सड़क किनारे रुके वाहन सवार को बच्ची के रोने पर हुई। इसके बाद उसने बच्ची पड़े होने की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची बागवाला थाना पुलिस ने नवजात शिशु को मेडिकल कालेज एसएनसीयू में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार को अलीगढ़ रेफर किया है।
एटा-अलीगंज मार्ग पर धुमरी से पूर्व स्थित काली नदी पुल के निकट झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मिला। यह शिशु कार से धुमरी जा रहे नगला दीप निवासी कृष्णपाल सिंह को मिला। धुमरी काली नदी पुल से पूर्व वह लघुशंका को कार से उतरे। इसी दौरान उन्होंने झाड़ियों में से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक बच्चा पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। सूचना पर थाना बागवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात शिशु को मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया है। एसएनसीयू वार्ड में मौजूद चिकित्सक डा. अंशुल गुप्ता ने बताया कि बच्ची समय पूर्व पैदा हुई है। इसका वजन 900 ग्राम है।