बिग ब्रेकिंग
स्वयंभू सचिव त्रियुग नारायण तिवारी को सरकारी धन का दुरुपयोग व धोखाधड़ी करना पड़ा महंगा
न्यायालय के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

अयोध्या। सरकारी धन का दुरुपयोग व धोखाधड़ी करना प्रेस क्लब फैजाबाद के घोटाले बाज सचिव को महंगा पड़ गया। न्यायालय के आदेश पर प्रेस क्लब फैजाबाद के सचिव त्रियुग नारायण तिवारी व उनके कृत्य में सहयोग करने वाले अन्य अज्ञात के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद प्रेस क्लब में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कागजातों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि जून 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव के शिकायती पत्र पर बनाई गई कमेटी ने भी अपनी जांच में प्रेस क्लब में धन के दुरुपयोग, प्रेस क्लब की स्थापना के उद्देश्यों के विपरीत कार्य करने सचित्र नारायण तिवारी पर करोड़ों रुपए के गमन आदि के संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित किया था। प्रेस क्लब फैजाबाद के अवैध कमाई का अड्डा बनने एवं पत्रकारों के लिए कोई सुविधा ना होने पर तथा जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई कमेटी द्वारा दोष सिद्ध होने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने पर वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने न्यायालय के समक्ष त्रियुग नारायण तिवारी व उनके सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की याचना किया। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना कोतवाली नगर की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर 7 दिवस के अंदर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से आरोपियों में खलबली मच गई है।