
“लखनऊ समेत पांच शहरों में बनेंगे फार्मा पार्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार मध्य और पश्चिमी यूपी को फार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क के रूप में विकसित करेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करने के लिए गौतमबुद्धनगर को चुना गया है। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही यहां मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और हापुड़ में फार्मा पार्क का निर्माण किया जाएगा।
मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए मिलेगी छूटप्रदेश सरकार फार्मा पार्क में जमीन खरीदने पर कंपनी को बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर ब्याज पर सब्सिडी देगी। इसके साथ ही कंपनी को कुल लागत पर 15 प्रतिशत सब्सिडी के साथ स्टांप शुल्क पर भी छूट दी जा सकती है।”