
जान से मारने की नियत से युवक पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
एटा – युवक पर हमला करने के बाद जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। युवक बाल-बाल बच गया।मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने दर्ज कराई है।
थाना जसरथपुर के गांव पुलंजर निवासी सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 नवंबर को गांव के ही आरोपी राकेश सहित तीन आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें बच गया। अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।