*यूपी: शादी करने के लिए 850 किलोमीटर चलाई साइकिल, रास्ते में अरमानों पर फिर गया पानी*
लुधियाना से साथियों के साथ छह दिन तक लगातार साइकिल चलाकर बलरामपुर पहुंचे युवक को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटीन कर दिया है। युवक की शादी के अरमान भी पूरे नहीं हुए। युवक गांव के ही तीन साथियों के साथ क्वारंटीन की अवधि काट रहा है। अब वह अपनी शादी का अरमान बाद में पूरा करेगा।
यह मामला महराजगंज जनपद के पिपरा रसूलपुर निवासी सोनू कुमार चौहान का है। सोनू की गत 15 अप्रैल को शादी होनी थी। सोनू ने बताया कि एक अप्रैल को गांव तथा आसपास के 11 साथियों के साथ लुधियाना पंजाब से साइकिल लेकर गांव के लिए निकले। यह लोग लुधियाना में टाइल्स लगाने का काम करते थे।
काम बंद होने पर यह लोग अपने घर जाना चाह रहे थे। सोनू ने बताया कि उनकी शादी बीते 15 अप्रैल को गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर तय हुई थी। शादी में आने के लिए उन्होंने ट्रेन का रिजर्वेशन भी कराया था। लॉकडाउन होने के कारण ट्रेन बंद हो गई तो वह साथियों के साथ साइकिल से ही घर चल दिए।
*Rpt=ए पी चौहान*