
एसडीएम से की बिजली विभाग की शिकायत
पटियाली। थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर की महिलाओं ने पटियाली तहसील पहुंचकर एसडीएम को विद्युत विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत उनको विद्युत कनेक्शन निशुल्क मिले थे।
कनेक्शन होने के बाद विभाग द्वारा प्रत्येक माह उन्हें बिल निकालकर नहीं दिए गए, बाद में एक साथ उन्हें बिल उपलब्ध कराकर हजारों रुपये बकाया देखते हुए कनेक्शन काट दिए गए। जिससे अब उनके घरों में अंधेरा छा गया है। महिलाओं ने एसडीएम से उचित कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में रेखारानी, ऊषा, महारानी, कामिनी, धर्मवती, रेनू, देवकी, सुशीला समेत अन्य हैं।
महिला पर हमला कर किया घायल, मारने की धमकी दी
एटा। थाना जलेसर के गांव घुमरिया निवासी मिथलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 17 नवंबर को गांव के ही आरोपी जयप्रकाश सहित पांच आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।