पटना: शादी समारोह में शामिल 79 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की पहले ही हो चुकी है मौत

पटना: शादी समारोह में शामिल 79 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की पहले ही हो चुकी है मौत

बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सूबे के हालत बिगड़ते हुए दिखायी दे रहे है. बिहार में कोरोना अपने पूरे रफ्तार में है. पटना के पालीगंज के डीहपाली गांव में हुए शादी समारोह से निकली कोरोना संक्रमण चेन थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को इस संक्रमण चेन से एक साथ 79 कोरोना संक्रमित मिले. समारोह में शामिल 369 लोगों की जांच में 79 संक्रमित पाए गए हैं. इस समारोह में शामिल हुए 110 लोग अब तक संक्रमित मिल चुके हैं.पालीगंज संक्रमण चेन ने पटना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है. यह सामुदायिक संक्रमण का कारण बनता जा रहा है. पटना में एक दिन में किसी एक जगह पर इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने का यह रेकॉर्ड है. इससे पालीगंज बाजार और आसपास के गांवों के लोग भी दहशत में हैं. यह शादी 15 जून को हुई थी. समारोह के एक दिन बाद ही 17 जून को दूल्हे की मौत हो गई थी. हालांकि दूल्हे की कोरोना जांच नहीं हो पाई थी. उसके बाद बारातियों की जांच शुरू हुई, पहले चरण में नौ संक्रमित मिले. 22 जून को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद चार चरणों में 369 लोगों के सैंपल लिये गए, जिनमें 79 लोग संक्रमित पाए गए.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks