एटा ~ थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 29.06.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम चित्तर नहर पुल के पास से *20 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर *मु0अ0स0- 176/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- मोहन उर्फ बीटू पुत्र कायम सिंह निवासी मोहल्ला खिड़की थाना अवागढ़ एटा।
बरामदगी
1- 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
