यूपी मेें 229 डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द

Breaking news

यूपी मेें 229 डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द


लखनऊ – नियुक्ति के बाद भी ज्वाइनिंग न करने वाले 229 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति शासन ने निरस्त कर दी है। राज्य लोक सेवा आयोग से इन चिकित्सकों की चयन वर्ष 2020-21 के लिए किया गया था। विभाग ने इन सभी की पोस्टिंग भी कर दी थी। मगर लंबा समय बीत जाने पर भी इन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

सरकार ने 2020 में नियमावली में बदलाव किया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक पायदान ऊपर लेवल-2 में भर्ती किया गया। विभाग ने पूर्व में करीब 3600 पदों का अधियायन आयोग को भेजा था। मगर विभाग को करीब 600 डॉक्टर ही मिल सके। इनमें से भी 229 ऐसे थे, जिन्होंने नियुक्ति पाने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन आर. राजा गणपति ने नियुक्ति निरस्त किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया। जिसे महानिदेशक डा. लिली सिंह ने शासन को भेजा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks