
धरती मां का सीना चीर रहे खनन माफिया न्याय की आस में तड़पती आत्मा आखिर क्यों नहीं जा रही जिम्मेदारों की नजर क्या है राज — गोण्डा – सुनो सरकार धरती मां के लिए ना जाने कितनों ने कुर्बानियां देकर रक्षा किया है वही मां जिस पर हम और आप सभी ने जन्म लिया है और उन्हीं के गोद में समा जाएंगे उन्हीं का सीना छलनी किया जा रहा है आखिर क्यों क्या मजबूरी है कि मां के दर्द को महसूस नहीं कर रहे उनके बेटे मजबूरी कोई भी हो मां से बढ़कर बेटे के लिए कुछ नहीं होता फिर क्यों जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत पूरेललक. पूरेउदई. नरौराअर्जुन. महिपत पुरवा.खिरौरामोहन. ठोड़हस. कोतवाली नगर की मिश्रौलिया चौकी क्षेत्र के जगदीशपुर केशवपुर पहड़वा में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है बताते चले की बेखौफ खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की हाल ही में अभी कुछ महीने पूर्व देहात कोतवाली अंतर्गत कटहा घाट के पास खनन कर रहे खनन माफिया का जब ग्रामीणो और एक व्यक्ति द्वारा विरोध किया तो दबंग खनन माफिया ने गोली चला दिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन खनन माफियाओ ने अवैध खनन का कार्य नही रोका उल्टा ग्रामीणों को धमकाते हुए जिम्मेदारों को रिश्वत देकर अवैध खनन कराने का आरोप लगाते हुए दहशत फैलाकर अवैध खनन करा रहे है जिससे खनन माफियाओ का आरोप सही सिद्ध होता दिखाई दे रहा है कोतवाली देहात क्षेत्र में तो जिधर देखो उधर जेसीबी मशीनो से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है बिना प्रशासन के अनुमति के अवैध खनन जारी है यदि ग्रामीण विरोध करते हैं तो माफिया उनको गोली मारने जैसा कृत्य करने से भी नहीं चूकते है जहां एक तरफ अवैध खनन अवैध कालाबाजारी गुंडे माफियाओ पर योगी सरकार ने सख्ती से अंकुश लगाया है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कार्यवाही से जिले में अवैध कार्यों में लिप्त माफियाओं में खलबली मची हुई है वही दूसरी तरफ इन खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। आखिर क्यों इन माफियाओ में जिलाअधिकारी पुलिस अधीक्षक का खौफ नजर नही आ रहा है क्या है राज मुख्यमंत्री जी जिलाधिकारी व एसपी महोदय एक नजर इधर भी यह कोई चोरी छुपे नही दिनदहाड़े कोतवाली देहात के बहराइच रोड से व मिश्रौलिया चौकी के सामने व चौकी के पीछे महादेवा क्रॉसिंग होते हुए दिन-रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकलती है फिर भी किसी जिम्मेदार की नजर नही पड़ती है आखिर क्यो इसे मिलीभगत कहे या मेहरबानी कही यह चंद भ्रष्टाचारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नही बताते चले कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अवैध मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगा रखा है। वही दूसरी तरफ सदर तहसील अंतर्गत कोतवाली देहात के विभिन्न क्षेत्रों में और कोतवाली नगर की मिश्रौलिया पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन बड़े पैमाने पर हो रही है दिन भर सैकड़ों ट्राली मिट्टी खनन की जाती है वह भी कोई चोरी छुपे नही जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कही ना कही कुछ तो गड़बड़ है आखिर क्यो किसके इशारे पर सैकड़ों ट्राली जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन कर सरकार व राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। अवैध खनन के संबंध में जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने बताया की यह अवैध खनन महीनो से चल रही है लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्यवाही नही हुई है खनन माफिया के पास मिट्टी उठाने का कोई भी परमिट नहीं है फिर भी बिना किसी रोक टोक के अवैध खनन करके मिट्टी बेचने का गोरखधंधा कर रहे है आखिर में हल्का लेखपाल और संबंधित थाने चौकी के पुलिस प्रशासन क्यों नहीं ध्यान दे रहे हैं जिससे उनकी भी भूमिका संदिग्ध है अवैध खनन को लेकर जब खनन अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे जानकारी में खनन नहीं हो रही है फिर भी अगर कहीं अवैध खनन हो रही है तो उस पर कार्यवाही होगी उनके वक्तव्य पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है की कोतवाली देहात और मिश्रौलिया पुलिस चौकी की तरह इनको भी इतनी बड़ी खनन हो रही है और उसकी जानकारी नहीं है आखिर क्यों इस पर जब उप जिलाधिकारी गोंडा और अपर जिलाधिकारी से दूरभाष पर जानकारी चाही तो उनका फोन नही उठा l