वाराणसी के कक्षा 7वीं के छात्र अभ्युदय पाण्डेय का वाराणसी मंडल से हैण्डबाल टीम में हुआ चयन

बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि दिनांक 23.11.2022 से दिनांक 25.11.2022 तक झॉसी में आयोजित होने वाली सबजूनियर हैण्डबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता में वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर, लोहता, वाराणसी के कक्षा 7वीं के छात्र अभ्युदय पाण्डेय का वाराणसी मंडल से हैण्डबाल टीम में चयन हुआ है। विद्यालय के प्रबन्ध तन्त्र व प्रधानाचार्या ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार की तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दी है।
उक्त जानकारी वाराणसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता पॉल ने दी।
संगीता पॉल
19 Baul 16/11/201
प्रधानाचार्या
वाराणसी पब्लिक स्कूल