
*कृषकों को वापस न किया जाय। पंजीकरण एवं सत्यापन के उपरान्त कृषकों से तत्काल धान क्रय कर लिया जाए। * सिद्धार्थनगर । जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विकास खण्ड-बर्डपुर के धान क्रय केन्द्र-क्षेत्रीय बर्डपुर, पी0सी0एफ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र खुला पाया गया एवं केन्द्र प्रभारी अमित कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक धान का क्रय नही किया गया, 03 कृषकों का आवेदन सत्यापित हो गया है, जिनके द्वारा शीध्र ही धान तौला लिया जायेगा। धान का समर्थन मूल्य की सूचना केन्द्र पर प्रर्दशित किया गया है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अनावश्यक रूप से कृषकों को वापस न किया जाय। पंजीकरण एवं सत्यापन के उपरान्त कृषकों से तत्काल धान क्रय कर लिया जाय।