अमानगंज एवं ग्राम पंचायत-दुल्हा दरम्यानी में गौशाला का निरीक्षण किया

*पंचायत-बर्डपुर नं0-3, अमानगंज एवं ग्राम पंचायत-दुल्हा दरम्यानी में गौशाला का निरीक्षण किया गया सिद्धार्थनगर जनपद* सिद्धार्थनगर ।जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड-बर्डपुर के ग्राम पंचायत-बर्डपुर नं0-3, अमानगंज एवं ग्राम पंचायत-दुल्हा दरम्यानी में गौशाला का निरीक्षण किया । इन ग्राम पंचायतों में पूर्व से गौशाला निर्मित है। जो वर्तमान में बन्द है, जिसका पुनः संचालन किये जाने हेतु मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत-बर्डपुर नं0-3, टोला अमानगंज में निर्मित गौशाला संचालन हेतु तैयार हो गयी है। ग्राम दुल्हा दरम्यानी में निर्माण का तीव्र गति से कराते हुए एक सप्ताह में गौशाला संचालित करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय सुरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks