
“किसान आयोग के गठन को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एटा/जलेसर। किसान आयोग की गठन की मांग को लेकर भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने एटा और जलेसर में ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्याओं तथा परेशानियों और उनके उत्पीड़न को रोके जाने के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए।उसके सदस्य भी किसान ही होने चाहिए। ज्ञापन को स्वीकार करते हुए अपर उप जिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य ने भारतीय किसान यूनियन भानु के समस्त पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए जल्द से जल्द माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञाप भेजे जाने का वादा किया है। प्रदेश महामंत्री सोनी वशिष्ट, पंकज सिंह जादोंन, जिला अध्यक्ष, लखन यादव मीडिया प्रभारी, रवि ठाकुर, जलेसर में भी प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम जलेसर राम नयन को सौंपा है।”