किसान आयोग के गठन के लिए पीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

एटा में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर की अगुवाई में प्रधानमंत्री के नाम में डीएम अंकित अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह की राष्ट्रहित में कृषि प्रधान भारत की कृषि के साथ भारत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये निम्न मांग हैं।
1- किसान आयोग का गठन हो।
2- किसान आयोग में सभी किसान रहेंगे।
3- किसान आयोग का अध्यक्ष किसान होगा।
4- किसान आयोग के सदस्य किसान हों।
5- पिछले 75 सालों की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश का किसान कर्जदार है उसको फसलों के दाम नहीं मिले, इसलिए आत्महत्या करनी पड़ती है अतः अपनी केंद्र सरकार से मांग है कि वह किसानों के सभी कर्जे एकदम माफ कर दे।
6- कृषि से पूरे भारत को खाद्यान्न और सारी सब्जी फल पैदा किए जाते हैं और जो विद्युत बिल ट्यूबवेल पर लगते हैं वह किसान देने में असमर्थ रहता है जहां बिल नहीं दिया जाता वहां कनेक्शन कट जाता है, फसल सूख जाती है तो वह देश के खाद्यान्न की हानि होती है अतः हमारा निवेदन है कि पूरे भारत के नलकूप जिससे किसान की खेत की सिंचाई हो रही है वह बिजली फ्री दी जाए।
हमें अपनी केंद्र सरकार से आशा है कि हम किसानों की मांग पूरी की जाएगी।