जिले में संचालित हो रहे 18 क्रय केन्द्रों पर 966 एमटी धान की ही खरीद हो सकी

*जिले में संचालित हो रहे 18 क्रय केन्द्रों पर 966 एमटी धान की ही खरीद हो सकी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – शनिवार को कैम्प कार्यालय पर धान, मक्का, बाजरा खरीद को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। बैठक में समीक्षा में पाया गया कि जिले में संचालित हो रहे 18 क्रय केन्द्रों पर 966 एमटी धान की ही खरीद हो सकी है।

बैठक में डीएम ने समीक्षा में पाया कि धान खरीद के लिए आवंटित 40000 कुण्टल के लक्ष्य के सापेक्ष 9663 कुण्टल खरीद हो चुकी है। शासन ने कॉमन धान का क्रय मूल्य 2040 रुपए प्रति कुंतल, ग्रेड-वन धान का क्रय मूल्य 2060 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। सभी केन्द्र प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि आवंटित लक्ष्य को प्रत्येक दशा में 22 नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि धान के साथ-साथ बाजरा, मक्का खरीद भी केन्द्रों पर हो रही है। जनपद में मक्का खरीद को सात सेंटर, बाजरा खरीद को सात सेंटर बनाए गए हैं। बाजरा खरीद का लक्ष्य 33000 कुण्टल और मक्का खरीद का 60000 कुण्टल लक्ष्य निर्धारित है। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 प्रति कुण्टल निर्धारित किया गया है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में जागरूक किया जाए। जनपद में धान खरीद के लिए 640 कृषक, बाजरा के लिए 338 कृषकों ने पंजीकरण कराया गया है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नन्द किशोर, एआरकॉपरेटिव महावीर सिंह, मण्डी सचिव अरूण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण, पीसीएफ जिला प्रबंधक मौजूद रहे।

धान, मक्का, बाजरा खरीद में तेजी लाने के निर्देश डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि केन्द्र प्रभारी पंजीकृत किसानों से निरंतर वार्ता करें। ताकि धान, मक्का, बाजरा खरीद में तेजी लाई जाए। शासन से आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति की जा सके। प्रत्येक खरीद केन्द्र प्रात 09 बजे से सांय 05 बजे तक खुलना चाहिए। केन्द्र पर नमी मापक यंत्र, बोरे, छटना उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाये। केन्द्रों पर कृषकों के लिए बैठने की व्यवस्था, छाया एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

सात क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद बेहद धीमी

एटा। जिले में मक्का खरीद के लिए खोले गये क्रय केन्द्रों पर प्रगति बेहद धीमी है। मक्का खरीद बढ़ाने के लिए केन्द्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर लक्ष्य पूर्ति को प्रयास करें। जिससे शासन से निर्धारित मक्का खरीद का लक्ष्य समय से पूरा हो सके।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks