प्रबुद्धजन एवं छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन।
–बच्चों का भविष्य तय करती हैं शिक्षा:-पंकज उपाध्याय

प्रबुद्धजन एवं छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन।
–बच्चों का भविष्य तय करती हैं शिक्षा:-पंकज उपाध्याय।
एटा,
निधौलीकलां के सुपर मार्केट धर्मशाला में पंचायत विकास संस्थान के सौजन्य से प्रबुद्धजन/मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष व पंचायत विकास संस्थान के सचिव देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सीनियर शिक्षक दोजीराम ने की।मंचासीनअतिथि यो में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बौद्धिक संपदा प्रमुख/पविस के अध्यक्ष पंकज कुमार एडवोकेट हाई कोर्ट, बेसिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री नेमसिंग राजपूत, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राघब, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता ,गजेन्द्र सिंह रहे।कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र लोधी और उनके पिता किशोरीलाल, सरिता एडवोकेट, योगेन्द्र सिंह ने मंचासीन अतिथि गणो का शोल उड़ाकर स्वागत किया।
इस अबसर पर शिक्षक नेमसिंग राजपूत ने कहा कि शिक्षा के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा रहता है।इसलिए बालको को शिक्षित करना बहुत ही जरूरी है।भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह राघब ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति की अमूल्य धरोहर है।ऐसे सामाजिक जनहितैषी कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए।भाजपा नेता श्रीमती ममता गुप्ता ने कहा कि बालक हो या बालिकाएं शिक्षा सभी के लिए अभिवावकों को समान शिक्षा ग्रहण करनी/करानी चाहिए।संयोजक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट ने कहा कि पंचायत विकास संस्थान प्रति वर्ष प्रबुद्धजन/मेधावी को सम्मानित करती चली आ रही है।हम बालको को अच्छी से अच्छी शिक्षा गृहण कराए और उनको प्रोत्साहित करते रहे, इससे बालको में शिक्षा के साथ साथ सामाजिक एवं मानसिक विकास भी होता है।
अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक दोजीराम बघेल ने कहा कि शिक्षा अमूल्य धन है इसे कोई बांट नही सकता, सफल जीवन जीने के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सरिता एडवोकेट, सरोज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,हीरा सिंह, किशोरीलाल, शिशुपाल सिंह, श्यामलाल, जागन सिंह, छोटेलाल, गीतम सिंह, राजीव गुप्ता,मूलचंद, महेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र कुमार, अंकित,इंद्रवती पत्नी प्यारेलाल वर्मा, गुड्डो देवी, मोहरश्री, ज्ञान सिंह, मिश्रा जी,महाराज सिंह, पीताम्बर सिंह बकीलसाहब ,ठाकुरदास, सुरेश चंद्र, मुसीर कुरेशी,राजेन्द्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks