मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास हेतु की गई महत्वपूर्ण चर्चा

मानपुर विधानसभा मुख्यालय क्षेत्र की शान एवं उमरिया जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री ओमनारायण सिंह अन्नू भईया इन दिनों विशेष काम से भोपाल के दौरे पर हैं जहां प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी के चुनिंदा मंत्रियों से आत्मिक मुलाकात कर क्षेत्र का हरसंभव विकास हेतु चर्चा की जा रही है मिली जानकारी अनुसार मानपुर विधान सभा की लोकप्रिय विधायक एवं आदिमजाति कल्याणविभाग की मंत्री सुश्री मीना सिंह के सांथ अन्नू भईया भोपाल प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन सिंह यादव व लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ गोपाल भार्गव जी से विशेष तौर पर मुलाकात कर उमरिया जिले के क्षेत्र के अंतिम छोर तक में बसे गांव की हर बस्ती तक सुंदर सुसज्जित नाली दार सड़क व सर्वसुविधा युक्त अस्पताल एवं स्कूल,विजली,पानी व भूमिहीनों के लिए भूमि आवंटित करने तथा जंगली जानवरों जैसे हांथीयों द्वारा किये गए किसानों के खेतों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा प्रदान करना के सांथ ग्राम पंचायतों में विकास हेतु अच्छा खासा फंड देने जैसे कई महत्वपूर्ण विषय को लेकर मंत्रियों से विशेष चर्चा किया गया जिस पर जिले में अच्छा खासा फंड देने का अस्वासन भी दिया गया ताकि अन्नू भईया के रहते जिले में चहुंओर विकास में कोई कमी न हो सके और क्षेत्र की जनता खुशाली के सांथ जीवन यापन कर सकें