एटा: बनकर तैयार होते ही रेस्ट एरिया बिल्डिंग की दीवारों में पड़ी दरारें

एटा: बनकर तैयार होते ही रेस्ट एरिया बिल्डिंग की दीवारों में पड़ी दरारें

मलावन (एटा)। पिछले दिनों ही नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बनाकर तैयार की गई रेस्ट एरिया की बिल्डिंग की दीवारों में अभी से दरारें दिखाई देने लगी हैं। जिस इमारत का उपयोग भी शुरू नहीं हो पाया उसमें अभी से दरारें पड़ना निर्माण की गुणवत्ता की सीधे तौर पर सवाल खड़े कर रहा है।

हम बात कर रहे हैं हाल ही में बनाकर तैयार किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के किनारे पुलिस चौकी सेंथरी के सामने स्थित रेस्ट एरिया की। जिसकी इमारत तो बनकर तैयार हो गईं लेकिन उपयोग प्रारंभ नहीं हो पाया।

इससे पहले ही उसकी दीवारों में दरारें पड़ना शुरू हो चुकी हैं। दीवार में यह चटकन एक-दो जगह नहीं, बल्कि पूरी-पूरी दीवार पर ही दिखाई दे रही है। आसपास के कुछ लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की कमी के चलते ऐसा हो रहा है।
बंद पड़ी हैं लाइटें
रेस्ट एरिया और उसके सामने हाईवे पर जो भी लाइटें लगी हुई हैं, पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हुई हैं। इस बारे में पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत विभाग की कुछ कमियों के कारण लाइट्स नहीं जल पा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां लाइट न जलने से रेस्ट एरिया के सामने जो ढाबा है उस पर रात में भी वाहन बिल्कुल हाईवे पर खड़े होते हैं जो कि दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
किसी बिल्डिंग में दरारें आने की बात सही नहीं है। वैसे भी यह कंपनी का आंतरिक मामला है। कंपनी इस पर अपने हिसाब से कार्य कराएगी।
-कुलदीप सिंह, एचआर मैनेजर पीएनसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks