*पुलिस को झांसा देकर मुलजिम हुआ जिला अस्पताल से फरार*

*जौनपुर। जिला चिकित्सालय उमानाथ सिंह आज उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब डॉक्टरी मुआयना कराने के लिए एक सिपाही और एक होमगार्ड मुलजिम लेकर जिला चिकित्सालय आए। साथ में आए सिपाही गार्ड के भरोसे मुलजिम छोड़ कर बाहर कहीं चला गया। मुलजिम ने होमगार्ड से पानी पीने की इच्छा जाहिर किया। होमगार्ड अकेले मुलजिम को लेकर पानी पिलाने के लिए अस्पताल परिसर में बने प्याऊ के पास गया। जहां से उक्त मुलजिम बुड्ढे होमगार्ड को झटका देकर पीछे के रास्ते से भाग गया जिसको भागते हुए काम कर रहे मजदूरों ने देखा। उक्त मुलजिम पिछले हिस्से में गिरी हुई दीवार से फांद कर अहियापुर रोड पर कूद गया और वहां से तरुण मित्र गली से होता हुआ फरार हो गया प्रत्यक्षदर्शियों का ऐसा मानना है। जैसे ही उक्त मुलजिम फरार हुआ सिपाही और होमगार्ड के हाथ पांव फूल गए और वह उसे ढूंढने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। दूसरी तरफ यह अब तक पता नहीं चल सका कि उक्त सिपाही और होमगार्ड मुलजिम को किस थाने से लेकर आए हुए थे जबकि उसके हाथ में एक प्लास्टर भी बंधा हुआ था ऐसी दशा में वह पुलिस को झटका देकर फरार हो गया*