हत्या की घटना का सफल अनावरण, पूर्व से चल मुकदमे में फैसले का दबाब बनाने को झूठे केस में फंसाने के लिए मारी थी गोली,

एटा- अलीगंज पुलिस की तथ्यात्मक विवेचना से थाना अलीगंज क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण, पूर्व से चल मुकदमे में फैसले का दबाब बनाने को झूठे केस में फंसाने के लिए मारी थी गोली, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार।

घटना:-
दिनांक 18.06.2022 को वादी मदन उर्फ बबलू पुत्र चित्रपाल निवासी ग्राम मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 17.06.2022 को शाम लगभग 10 बजे वादी का साला गोपाल परिहार पुत्र ओमवीर निवासी कटिन्ना मानिकपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रूखाबाद जो कई वर्षो से ग्राम मोहम्मद नगर बझेरा में रह रहा था, उसको घात लगाकर गाँव के पप्पू उर्फ पवनेश पुत्र सोनपाल आदि 05 नफर द्वारा गोली मार दी गई जिसकी उपचार को ले जाते समय मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 173/2022 धारा 147/148/149/302/34 भादवि0 बनाम पप्पू उर्फ पवनेश आदि 05 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

अनावरण-
थाना अलीगंज पर अभियोग उक्त पंजीकृत होने के पश्चात विवेचना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीना द्वारा की गयी। विवेचना के दौरान तथ्य प्रकाश मे आये कि वर्ष 2019 मे मदन उर्फ बबलू पुत्र चित्रपाल निवासी मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा आदि द्वारा ग्राम मोहम्मद नगर बझेरा के जितेन्द्र की हत्या की गयी थी। जिसका मुकदमा मा0 न्यायालय में विचाराधीन है, हत्या का मुकदमा ट्रायल पर आने एवं गवाही पूर्ण होने उपरान्त सजा होने का अंदेशा देखते हुये सजा से बचने एवं वादी पक्ष पर फैसले का दबाव बनाने के उद्देश्य से वादी मदन उर्फ बबलू द्वारा अपने पुत्रो के साथ मिलकर गोपाल परिहार के गोली मारकर हत्या कर पूर्व के मुकदमे के वादी पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

गिरफ्तारी– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 09/11/2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित अभियुक्त पवन पुत्र मदन उर्फ बबलू निवासी मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलीगजं जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया तथा निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- पवन पुत्र मदन उर्फ बबलू निवासी मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा।

बरामदगी
1- एक तमंचा 315 बोर व खोखा कारतूस

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा
2- आरक्षी मनीष कुमार
3- आरक्षी इन्द्रौर पवार
4- आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह
5- आरक्षी वीरप्रताप।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks