जलेसर भू-माफियाओं के विरोध में भाकियू भानू का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जारी

एटा/जलेसर। तहसील क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के आगे राजस्व विभाग बौना साबित हो रहा है। गाँव लौहचा नाहरपुर में भू-माफिया मस्त हैं वहीं पीड़ित किसान त्रस्त हैं। जिम्मेदार अधिकारी मूक बने होने की बजह से भूमफयाओं के शिकार पीड़ित दर-दर ठोकरें झेल रहे हैं इस गम्भीर समस्या को लेकर भाकियू भानू के किसान तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं जो आज तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने बताया कि गाँव में सरकारी जमीन के कब्जेदार हवेली खड़ी कर रहे हैं, कहीं वृक्षारोपण की जमीन पर फसल उगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। राजस्व विभाग के मुताबिक आधादर्जन से अधिक अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर कार्यवाही की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। प्रशासन भले ही भूमफयाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के लम्बे चौड़े दाबे करे परन्तु हकीकत कुछ और ही वयां कर रही है गाँव लौहचानहरपुर की एक दर्जन महिलाएं भी धरना में शामिल बैठी हैं जो कि तहसील में प्रशासन के सामने ही नारी शक्ति के सम्मान की खुल्लम खुल्ला पोल खोल रही हैं।लौहचानहरपुर की विधवा महिलाओं ने बताया कि तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक काफी निवेदन के बाद जिलाधिकारी एटा द्वारा हमारी निजी जमीन को खाली कराने के लिए उपजिलाधिकारी जलेसर को निर्देशित किया जा चुका है परन्तु अवैध कब्जेदारों और भू-माफियाओं से हमारी पट्टे की जमीन खाली कराने में प्रशासन पूरी तरह ढाक के तीन पात सिद्ध हो रहा है।योगी सरकार की ओर से अवैध कब्जेदारों से जमीन खाली कराने के लिए चलाया गया एंटी भू-माफिया अभियान जलेसर में आजकल खोखले नजर आरहे हैं।
वहीं ग्रामीणों ने डरते डराते बताया कि सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें वृक्षारोपण, मरघट और ग्राम समाज के पट्टेधारकों की पुरानी जमीन शामिल है। धरना पर बैठे लोगों ने ये भी बताया कि भूमाफिया अधिक बलशाली होने के कारण प्रशासन द्वरा घोल-मेल का रिश्ता निभाया जा रहा है इस लिए पीड़ित विधवाओं की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने में राजस्व विभाग पूरी तरह फेल हो चुका है। भाकियू भानू के धरना पर बैठे किसानों के मध्य आज पहुँचे उपजिलाधिकारी रामनयन के साथ थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र ने पीड़ित किसान एवं महिलाओं को उनकी जमीन कब्जामुक्त करने का आश्वासन तो दिया परन्तु भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने मांग की है कि जलेसर उपजिलाधिकारी हमारे गाँव लौहचानाहरपुर में निष्पक्षता से जाँच करें जो कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा असलियत की गवाही दे रहे हैं और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तहसील में एसडीएम स्तर पर अभियान चलाकर बुल्डोजर चलाया जाए साथ ही अभियान के तहत अवैध कब्जेदारों से जमीन को मुक्त कराकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाए जिससे कि ये दवंग भूमाफिया किसानों को हड़काने-धमकाने में कामयाब नहीं हो सकें।