आगरा में यूपी स्टेट स्नूकर एंड बिलियर्ड्स चेम्पियनशिप 2022 का शुभारंभ


आगरा- आगरा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन द्वारा राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल स्मृति यूपी 2022 स्नूकर एवं बिलियर्ड्स की आठ दिवसीय चेम्पियनशिप का शुभारंभ आगरा के रॉयल बैटिल क्लब सिकंदरा पर किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि श्री मनोज जादौन ने दीप प्रज्वलित कर चेम्पियनशिप का शुभारंभ किया इस मौके पर आगरा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के सुमित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, करन जुनेजा, विशाल शिवहरे(लसी) ने चेम्पियनशिप का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों का स्वागत किया।
बताया कि इस चेम्पियनशिप में आगरा, अलीगढ़, लखनऊ,मेरठ,मुरादाबाद, प्रयागराज,कानपुर, गोंडा, झांसी, गाजियाबाद, नोएडा एवं सीतापुर के कुल 72 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
जिसमें आगरा की शान पारस गुप्ता, आनंद तिवारी व अन्य राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिभागी भी खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में तीन राष्ट्रीय स्तर के रेफरी वीरेंद्र कुमार व राहुल झा (झांसी से) रिहान (लखनऊ से) खेल का संचालन करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 16 नवंबर को खेला जायेगा। चेम्पियनशिप 9 नबम्बर से 16 नबम्बर तक आयोजित की गई हैं । जोकि चार ग्रुपो में आयोजित की गयी है l जिसमें 15 रेड सनूकर के प्रमुख 8 प्रतियोगी व 6 रेड सनूकर के प्रमुख 6 खिलाडी नेशनल चैंपियनशिप मैं भाग लेंगे। इस चेम्पियनशिप के आयोजक विवेक अग्रवाल सचिव (यूपीबीएसए), करन जुनेजा व सुमित अग्रवाल (उपाध्यक्ष अबीसअ) , विशाल शिवहरे, जय अग्रवाल, दीपक शौकीन, संजय लूथरा ने विशेष सहयोग किया।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि पहले भी चेम्पियनशिप होती रहीं है जिसमे पूर्व में गीत सेठी (1992) और पंकज आडवाणी (2006) को 2 खेल रत्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। खेल रत्न पुरस्कारों के अलावा, कई विश्व चैंपियंस को पद व अर्जुन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस खेल ने भारत के लिए 50 से अधिक विश्व चैंपियनशिप खिताब और एशियाई चैंपियनशिप में इतने ही पदक अर्जित किए हैं। भारतीय क्यू स्पोर्ट्स को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। विल्सन जोन्स, माइकल फरेरा, गीत सेठी, ओम अग्रवाल, मनोज कोठारी, पंकज आडवाणी, अशोक शांडिल्य, यासीन मर्चेंट, लक्ष्मण रावत, रूपेश शाह, सौरव कोठारी और कई अन्य जैसे खिलाड़ी विश्व और एशियाई चैंपियन हैं। यह खेल भी राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा रहा है।
:-आज हुए मैचों का परिणाम,-:
प्रवीन आगरा ने सिद्दार्थ नोएडा को 3-2 से हराया
सनी आगरा ने प्रवीण आगरा को 3-1 से हराया
शिवम् ग़ज़िआबाद ने सन्नी आगरा को 3-0 से हराया
हिमानशु मेरठ ने देव आगरा को 3-1 से हराया