एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः-* दिनाँक 26.04.2020 को वादी श्री अनन्तपाल सिंह पुत्र राघवेंद्र निवासी रामपुर गुलरिहा थाना तोनार जनपद हरदोई द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री का विवाह दीपक पुत्र ओमवीर सिंह निवासी अंगरैया गंगाई थाना जसरथपुर जनपद एटा के साथ हुआ था। दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते उसके ससुरालीजन द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मुअसं- 82/2020 धारा 498ए, 304बी भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर को निर्देशित किया गया था। दिनांक 29.06.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र ओमवीर सिंह निवासी अंगरैया गंगाई थाना जसरथपुर जनपद एटा को समय करीब 08.25 बजे नगला मोहन चैराहा थाना जसरथपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
- दीपक पुत्र ओमवीर सिंह निवासी अंगरैया गंगाई थाना जसरथपुर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार कुरील
- आरक्षी 972 सुगम कुमार
- आरक्षी 233 विनोद कुमार
