
“थाना पिलुआ के एक गांव का है मामला, रिपोर्ट दर्ज कराई गई
दवा लेने गई बालिका से पशु अस्पताल में ‘पशुता’”
एटा। दवाई लेने जा रही बालिका के साथ एक युवक ने बंद पड़े पशु चिकित्सालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर किया। पेट में दर्द होने पर मां को घटना के बारे में जानकारी हुई तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
थाना पिलुआ के एक गांव निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। एक नवंबर की दोपहर को बेटी के सिर में दर्द होने पर दवाई लेने जा रही थी। मां का आरोप है कि तभी आरोपी भोला निवासी भदवास आया और बेटी को पकड़कर बंद पड़े पशु चिकित्सालय ले गया। बालिका ने विरोध किया तो तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए इस मामले का किसी से जिक्र करने से मना कर दिया। इससे पीड़िता दहशत में आ गई लेकिन उसने घरवालों को घटना की जानकारी नहीं दी। रविवार रात को जब बेटी के पेट में दर्द उठा। दर्द होने पर मां ने बेटी से पूछा। इस पर घबराई बेटी ने पूरी हकीकत बता दी। बेटी से घटना की हकीकत सुनने के बाद घरवालों के होश उड़ गए। बेटी को लेकर थाना पिलुआ पहुंची। मां ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ दिनेश कुमार का कहना है कि बेटी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है। घरवालों को पीटा, पीड़िता के साथ छेड़खानी एटा। थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 25 अक्तूबर को आरोपी आलोक निवासी भरापुरा सहित सात आरोपियों ने घरवालों को पीटा। छेड़खानी का भी आरोप है। थाना आते समय रास्ते में रोकने का भी प्रयास किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।