
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0स0- 183/22 धारा 354क भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त चाहत पुत्र राशिद निवासी मो0 कायस्थान कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा को आज दिनांक 08.11.2022 को समय करीब 10:40 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- चाहत पुत्र राशिद निवासी मो0 कायस्थान कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उप० नि०- श्री प्रवीन कुमार दुबे
2.कां0 सुधीर कुमार
3.कां0 सत्यम