
एटा ~ थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता , नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा के नेतृत्व में थाना पिलुआ पुलिस द्वारा थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअस0– 188/22 धारा 366, 506 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे अभियुक्त भोला उर्फ सन्दीप पुत्र महिपाल प्रजापति निवासी ग्राम भदवास थाना पिलुआ एटा को 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंचनगढी के पास से आज दिनांक 08.11.2022 समय करीब 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- भोला उर्फ सन्दीप पुत्र महिपाल प्रजापति निवासी ग्राम भदवास थाना पिलुआ जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
- है0का0 अवनीश कुमार
- का0 शुभम कुमार
- का0 दिलीप कुमार
- म0का0 दीपा।