*पौधे लगाकर पर्यावरण छात्र संसद ने किया पर्यावरण संरक्षण का आहवान* *इटावा:-* पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पौधारोपण करने के साथ ही लोगों से पौधे लगाने और पुराने पेड़ों को बचाकर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुट जाने का आह्वान किया गया। पर्यावरण छात्र संसद की ओर से मानिकपुर रोड स्थित पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान इस छात्र संसद के संयोजक विद्यालय के प्रबंधक डॉ कैलाश यादव संयोजक संजय सक्सेना व अन्य लोगों ने पौधारोपण किया डॉ कैलाश यादव ने कहा कि पर्यावरण छात्र संसद की ओर से लगातार पर्यावरण संरक्षण के उपाय किए जा रहे हैं प्रतिवर्ष पौधारोपण होता है तथा जो पौधे लगाए जाते हैं वे जीवित रहे इसकी भी पूरी जिम्मेदारी उठाई जाती है । यही कारण है कि हमारे द्वारा लगाए गए ज्यादातर पौधे बड़े हो रहे हैं । यह प्रक्रिया यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का यह अभियान पूरे वर्ष जारी रहेगा विद्यालय खुलने पर बच्चों को भी इसमें भागीदार बनाया जाएगा। संजय सक्सेना ने कहा कि जन्मदिन विवाह की वर्षगांठ या इस तरह के अन्य अवसरों पर हम लोगों को पौधे लगाने चाहिए इससे पौधों की संख्या बढ़ेगी जिससे प्रदूषण दूर होगा और पर्यावरण संरक्षित होगा।
