तिरुपति मंदिर के पास है 2.26 लाख करोड़ की संपत्ति, सोना-नकद में वृद्धि, ट्रस्ट ने कहा- 10.3 टन सोना और 16 हजार करोड़ बैंकों में जमा

तिरुपति मंदिर के पास है 2.26 लाख करोड़ की संपत्ति, सोना-नकद में वृद्धि, ट्रस्ट ने कहा- 10.3 टन सोना और 16 हजार करोड़ बैंकों में जमा

भारत के सबसे बड़े मंदिर तिरुपति बालाजी के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने पहली बार मंदिर की कुल संपत्ति की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेत पत्र जारी कर बताया गया कि मंदिर का करीब 5,300 करोड़ का 10.3 टन सोना और 15,938 करोड़ नकद राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा है. मंदिर की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ की है.

ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी ने बताया है कि वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने इन्वेस्टमेंट गाइडलाइंस को मजबूत किया है. 2019 में कई बैंकों में 13,025 करोड़ नकद था, जो बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है. पिछले तीन सालों की इन्वेस्टमेंट में 2,900 करोड़ की वृद्धि हुई है. वहीं ट्रस्ट के शेयर किए गए बैंक-वाइस इन्वेस्टमेंट में 2019 में TTD के पास 7339.74 टन सोना जमा था, जो पिछले तीन सालों में 2.9 टन जोड़ा बड़ गया.

TTD ने कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया, जिसमें दावे किए जा रहे थे कि ट्रस्ट के चेयरमैन और बोर्ड ने फंड आंध्र प्रदेश सरकार की सिक्योरिटीज पर इन्वेस्ट किया है. TTD ने कहा कि ऐसा नहीं किया गया, बल्कि बचे हुए फंड को शेड्युल्ड बैंकों में इन्वेस्ट किया जाता है. एक प्रेस रिलीज जारी कर ट्रस्ट ने कहा कि श्रीवारी के भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के झूठे प्रचार पर विश्वास न करें. बैंकों में जमा किया गया नकद और सोने का इन्वेस्टमेंट बहुत ही पारदर्शी और सही तरीके से किया जाता है.

दान पाने के मामले में दुनिया का सबसे अमीर मंदिर आंध्र प्रदेश का तिरुमला तिरुपति मंदिर है. मंदिर के पास अलग-अलग जगहों पर 7 हजार 123 एकड़ में फैली कुल 960 प्रॉपर्टीज हैं. यहां चांदी से लेकर कीमती पत्थर, सिक्के, कंपनी के शेयर और प्रॉपर्टी जैसी चीजें भी दान की जाती हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks