सरकारी गोदामों से अधिकांश राशन डीलरों को कम खाद्यान्न दिया जा रहा

सरकारी गोदामों से अधिकांश राशन डीलरों को कम खाद्यान्न दिया जा रहा

एटा – ब्लॉक मारहरा के सरकारी गोदामों से अधिकांश राशन डीलरों को कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। डीलरों से राशन लदाई का 12 रुपये कुंतल की वसूली भी की जा रही है। उससे राशन डीलर परेशान है।

मिरहची राशन डीलर सुनीता देवी, नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह डीलर ने बताया कि आये दिन उपभोक्ताओं को कम राशन और अधिक कीमत लेने की शिकायत होती है। शिकायत पर अधिकारी पहले डीलरों को बचाने में जुट जाते हैं। एफसीआई गोदाम मारहरा से डीलरों को मिलने वाले राशन कांटा करते समय पूरा दिया जाता है। आरोप है कि कांटा होने के बाद राशन में से 50 किलो राशन निकाल लिया जाता है। उचित दर विक्रेता राकेश कुमार का कहना है कि हम लोगों को गोदाम से राशन कम मिलता है। मशीन से अंगूठा लगवा कर पूरा राशन दे रहे हैं। हमको कांटा करने के बाद राशन में से 50 किलों कम दिया जाता है। माह में दो बार राशन का उठान किया जाता है। महीने में एक कुंतल राशन कम हो जाता है। हम लोगों को 12 रूपये प्रति कुतलपल्लेदारी देने भी पड़ती है।

एसएमआई गोदाम पर हम डीलरों को धर्म कांटे से राशन तौल कराकर देते है। डीलर की बोरी में से राशन निकाले जाने की बात गलत है।

रमेश श्रीवास्तव, सेवानिवृत कर्मचारी, एफसीआई गोदाम मारहरा (एटा)

किसी भी राशन डीलर ने आज तक ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है। राशन डीलरों को किसी भी हालत में राशन कम नहीं लेना चाहिए। न ही कम देना चाहिए। यदि ऐसा कुछ है तो उसकी शिकायत मिलने पर जॉच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

-नंद किशोर, डिप्टी एआरओ, जिला विपणन अधिकारी, एटा।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks