यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की दुल्हन लहूलुहान, ससुर समेत 4 की मौत –

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की दुल्हन लहूलुहान, ससुर समेत 4 की मौत –

नोएडा/मथुरा , शुक्रवार को मथुरा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। नोएडा से रात करीब दस बजे दुल्हा-दुल्हन और बारातियों को लेकर मथुरा आ रही कार ने सुरीर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। आनन-फानन में घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। दुल्हे के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दुल्हा-दुल्हन समेत 4 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। 

मथुरा से आई बरात

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के गढ़ी जल सिंह राया में रहने वाले चंद्रपाल सिंह के बेटे श्याम सुंदर बारात नोएडा गई थी। शादी होने के बाद शुक्रवार को बराती दुल्हन को लेकर वापस आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूल्हे की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे की सूचना दूल्हे के परिजनों को दे दी है।

इन लोगों की गई जान

दरअसल, एक क्षतिग्रस्त कार पहले से रोड साइड में खड़ी हुई थी। वहीं उसका एक पहिया सड़क पर पड़ा हुआ था। इस दौरान नोएडा से आ रही दुल्हे की गाड़ी सड़क पर पड़े पहिए से टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। इस हादसे में दूल्हे के पिता चंद्रपाल, जीजा विशंभर, बिचौलिया हरेंद्र समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा श्याम सुंदर, दुल्हन प्रेमवती, 6 साल की राखी और 4 साल की प्रियांशी इस हादसे में घायल हो गए  ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks