एफआईआर से बौखलाया दवंग झूठे मुकद्दमा में फँसाने की पीड़ित को दे रहा धमकी

एफआईआर से बौखलाया दवंग झूठे मुकद्दमा में फँसाने की पीड़ित को दे रहा धमकी

जलेसर- कोतवाली शकरौली अंतर्गत नगला धर्म में पहले से तयरणनीति के अनुसार गृह स्वामी की गैर मौजूदगी में गाँव के ही दवंग ने जबरन घर में घुस कर तांडव मचाते हुए परिजनों को जमकर धुन दिया। नगला धर्म निवासी जयवीर सिंह पुत्र किशनलाल ने कोतवाली शकरौली में तहरीर दी कि मेरी गैर मौजूदगी में गाँव का ही प्रकाश चंद्र उर्फ पंची रात्रि 9 बजे मेरे दरवाजे पर खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध गृहस्वामी की पत्नी ने किया तो दवंग का गुस्सा फूट पड़ा और पीड़ित के घर में जबरन धक्का देकर घुस गया और घर में मौजूद शिकायतकर्ता की पत्नी एवं पुत्री एवं पुत्र वधु एवं नाबालिग पुत्र की जमकर धुनाई करदी साथ ही जाते समय भविष्य में जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायतकर्ता प्रातः 10 बजे अपने घर वापिस आया तो घर पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा देख चौंक गया और देखा कि परिजनों की रोने बिलखने की आवाज आरही थी। जिसके बाद किसी तरह पीड़ित जयवीर सिंह तहरीर लेकर कोतवाली शकरौली पहुँचे और आप बीती बताते हुए तहरीर दी। कोतवाली शकरौली के तेज तर्रार थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मौके का जायजा लेते हुए निरीक्षण कर सम्बन्धित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया जा चुका है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही करने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि दर्ज मुकद्दमा की पता चलते ही दवंग बौखलाने लगा है एवं मुझे एवं परिजनों को किसी झूठे मुकद्दमा में फँसाने की धमकी देरहा है साथ ही झूठा केस बनाने के लिए अपने घर की महिलाओं को मोहरा बनाकर आये दिन नए नए हथकंडे अपना रहा है। कैमरा पर नहीं बोलने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि दवंग भले ही कुछ नए नए पैंतरे आजमाए परन्तु इसके आपराधिक कारनामे खुल्लम खुल्ला हो चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि प्रमाण स्वरूप देखा जाए तो दवंग अंतर्राज्यीय वाहन चोरों का मास्टरमाइंड है जिसकी निष्पक्षता से नजर डाली जय तो इसका दर्ज आपराधिक इतिहास कोतवाली शकरौली एवं दिल्ली के थाने असलियत की गवाही बने हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks