
एटा – उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष को वित्त एवं लेखा अधिकारी राम सेवक ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ से पूर्व वित्त एवं लेखाधिकारी राम सेवक ने पदाधिकारियों से कहा कि यदि उनको कोई समस्या है तो उनको बताने के लिए वह मिल सकते हैं।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा एवं शिक्षार्थी हित में हर समय तत्पर रहना है। इस अवसर पर महामंत्री राजीव वर्मा, वीरेश यादव, डा. विनय गुप्ता,पुष्पेन्द्र चौहान,जयराम सिंह, अरविंद यादव, बबिता गुप्ता, सुशील यादव, ज्ञानेंद्र यादव, संदीप यादव, मनोज शाक्य, धर्वेन्द्र यादव, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र प्रताप, अनार सिंह, ललित उपस्थित रहे।