
“जनपद में खूब चलीं लाठियां, 24 घंटे में 12 स्थानों पर हुए झगड़े”
एटा – पिछले 24 घंटे में जनपद भर में कई जगहों पर जमकर लाठी-डंडें चले। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हुई मारपीट के मामले दर्ज हुए है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। घायलों को संबंधित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
थाना नयागांव के गांव असदनगर निवासी सोनपाल ने गांव के ही सुरजीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज कर दी। जब विरोध किया तो मारपीट कर दी। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव वरना निवासी मनी पांडेय पुत्र दिलीप ने गांव के ही संदीप पांडेय पुत्र श्री निवास सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर कुल्हाडी से हमलाकर घायल कर दिया। घायल को अस्तपाल में भर्ती कराया है। जैथरा क्षेत्र के ही गांव भुर्डरा निवासी मुनेंद्र पुत्र भगवान सिंह ने गांव के ही देवेंद्र पुत्र आशाराम सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें भी घर में घुसकर मारपीट करने तथा विरोध करने पर पत्नी और पुत्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा राजीव पुत्र महावीर ने गांव के ही राजवीर के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से भी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीलेश ने राजीव सहित चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी सत्यभान गांव के ही गजराज सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक राय होकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना बागवाला के पहरई निवासी शैलेंद्र ने कुलदीप पुत्र महेंद्र निवासी झबरा सहित चार के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव खडगपुर निवासी पांचो देवी ने श्यामवीर पुत्र तोडी सिंह सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मारपीट करने तथा रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। मारहरा के गांव सिरसाबदन निवासी शशिभूषण ने गांव के ही अजय पुत्र महेशबाबू सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मारपीट में महिला की बाजू टूटने का आरोप लगाया है। इस मामले में दूसरे पक्ष से सावित्री ने शशिकपूर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पीडित की बेटी पूजा के साथ मारपीट कर जानकारी मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।