
एटा – सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर अलीगंज में एक और कार्रवाई की गई। संपत्ति को जब्त करने के नोटिस के बाद भी दुकानदार दुकानों को खाली नहीं कर रहे थे। ऐसे में 22 दुकानों को जब्त कर सील किया गया है।
कस्बा अलीगंज में किला रोड पर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की 22 दुकानें बनी हुई है। गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई में यह संपत्ति भी शामिल थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दुकानों को जब्त करने का नोटिस दे दिया था। कुछ दुकानदार को दुकानों को खाली कर चले गए थे, लेकिन अधिकांश दुकानदार इन दुकानों को खाली नहीं रहे थे। बुधवार की दोपहर में अलीगंज कोतवाली पुलिस किला रोड पर पहुंच गई। इन सभी दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए कहा। कुछ ही देर में पुलिस ने इन सभी 22 दुकानों को जब्त कर जिला प्रशासन का ताला डालकर सील कर दिया। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई देख काफी संख्या में भीड़ भी एकत्रित हो गई है। मालूम हो कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जुगेंद्र सिंह यादव बांछित चल रहे है।
*“किला रोड गैंगस्टर के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। दुकनों को खाली कराने के लिए नोटिस दे दिया गया था। बुखबार को को 22 दुकानों को सील किया गया है।*
मानवेंद्र सिंह, एसडीएम अलीगंज”