
एटा।
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दिनांक 01.11.2022 को एक टूटे हुए परिवार का समझौता कराया गया। वादी: श्रीमती शकुंतला देवी पुत्री डूंगर सिंह निवासी चाठी रफीपुर थाना मिरहची जिला एटा प्रतिवादी : उमेश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम दरियापुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ जिसको लेकर परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी । दोनों को काफी अथक प्रयास कर फिर से मिलाया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केन्द्र ब्रह्मवती, काउंसलर सचिंद्र गुप्ता, प्रीति अमोरिया महिला कांस्टेबल गौरी ,पूजा मौजूद रहे।