प्रधानाचार्या निगहत परवीन के निधन के बाद आज एटा नगर में जगह जगह उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

एटा की प्रमुख समाजसेविका और चंद्रा स्वामी विद्यालय की प्रधानाचार्या निगहत परवीन के निधन के बाद आज एटा नगर में जगह जगह उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई, लालपुर स्थित अगापे स्कूल में उनके लिए जहां हवन कार्यक्रम किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक और नगर पालिका परिषद एटा के पूर्व अध्यक्ष राकेश गांधी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीरा गांधी , जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, पत्रकार अकरम खान, सभासद मोहम्मद वारिस, वरिष्ठ पत्रकार राज बहादुर उपाध्याय, परवेज़ मलिक, राजन यादव, सहित तमाम लोगों ने हवन कुंड में आहुति देकर स्वर्गीय निगहत परवीन को दुखी मन से याद किया, वही एटा नगर के किदवईनगर स्थित मदरसा इशरतुल में निगहत परवीन के लिए कुरान खानी का आयोजन किया गया, जिसमे कारी नबी हसन व कारी बिलाल ने उनकी मगफिरत के लिए फातेहा का आयोजन किया तथा मदरसे के बच्चों ने क़ुरान को पड़ा, इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश गांधी, अकरम खान पत्रकार, राजबहादुर उपाध्याय पत्रकार, दिनेश यादव, शिवकुमार पाठक, रसूल अहमद खान, तस्लीम खान सहित तमाम लोगों ने फातेहा में भाग लिया, इसके बाद सभी बच्चों को भोजन कराया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks