दो लाख 45 हजार मतदाता चुनेंगे 10 निकायों के अध्यक्ष, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*दो लाख 45 हजार मतदाता चुनेंगे 10 निकायों के अध्यक्ष, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, कार्यालय संवाददाता। जनपद की दस निकायों के लिए 270 मदतान केंद्र बनाए गए है। सभी राजनीतिक दलों से आपत्तियां मांगी गई थी। जनपद में सिर्फ एक ही मतदान केंद्र बदला गया है। शेष मतदान केंद्र जस के तस रहेंगे।

26764 वोट नए बढ़े है। जबकि 14620 काटे गए है। जनपद में कुल दो लाख 45 हजार 398 मतदाता दस नगर निकायों के अध्यक्षों का चयन करेंगे। मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचा दी गई है। इसके अलावा तहसीलों पर भी लोग पहुंचकर अपना वोट दे सकते हैं। प्रकाशन के बाद लोगों ने अपने-अपने मतों के बारे में जानकारी ली है। दूसरी ओर मतदान के लिए 270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर में एक मतदान केंद्र बदला गया है। ठंडी सड़क पर नया मतदान केंद्र दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बनाया है। अब एक सप्ताह तक नए वोट बढ़ाने और घटाने का काम किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ को जिम्मेदारियां दी गई है।

मिरहची सबसे बड़ी नगर पंचायत सीमा विस्तार के बाद मारहरा नगर पालिका में भी वोट बढ़ गए। नए बनी नगर पंचायत मिरहची में सबसे अधिक वोटर हैं। अब अन्य नगर पंचायतों में मतों की संख्या दस हजार से भी कम है।

अब तक यह हुई मतों की संख्या

निकायों के नाम पुरूष मतदाता महिला मतदात् कुल मतदाता

अलीगंज
13945 – 12000 = 25945

मारहरा
10792 – 10034 = 20826

एटा
57875 – 51214 = 109089

जलेसर
16828 – 14675 = 31503

सकीट
3594 – 2833 = 6427

राजा का रामपुर
5103 – 4542 = 9645

अवागढ
4671 – 4261 = 8932

जैथरा
5266 – 4638 = 9904

निधौली कलां
3829 – 3496 = 7325

मिरहची
8422 – 7380 =15802

कुल मतदाता 130325 – 115073= 245398

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks