
“टीम ने सकीट में मरीजों की जांच कर दी दवाइयां “
एटा।सकीट, । मोहल्ला काजी में खसरा फैल गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीम कस्बा में पहुंची। एसीएमओ डॉक्टर रामसिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 15 खसरा प्रभावित बच्चों का परीक्षण किया गया।
सोमवार को कस्बा के मोहल्ला काजी में खसरा बीमारी फैलने की सूचना पर एसीएमओ डॉ. राम सिह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। खसरा बीमारी से पीड़ित 15 बच्चों का परीक्षण किया, जिसमें कुछ बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। कुछ अभी खसरा से पीड़ित है। सभी की जांच करते हुए दवा दी गई। टीम ने घर-घर जाकर सर्वे कराया गया, जिसमें कोई भी खसरा पीड़ित नहीं पाया गया। मोहल्ला काजी में दर्जनभर से ज्यादा बच्चों को खसरा बीमारी होना बताया गया है। जिनका इलाज प्राइवेट चिकित्सको के यहां चल रहा है। बच्चों में बीमारी फैलने से परिवारीजन काफी चिंतित हैं। खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए लोगों को साफ-सफाई के साथ सावधानी रखने को कहा। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने पर जोर दिया। टीम में डॉ. अभिषेक पचौरी, डॉ. दीपक चौहान, स्वस्थ्य पर्वेक्षक अमृत सिह, कृपाल सिंह, अवनीश मिश्रा, अतुल चतुर्वेदी, गौरव राजपूत, एएनएम आदर्श कुमारी, आरती, आंगनबाड़ी रसिदा शामिल रहे।