” भरगैन के पूर्व चेयरमैन की फीस से संबंधित मुकदमों की रिपोर्ट भेजी
*पूर्व चेयरमैन पर शिकंजा गैंगस्टर लगाने की तैयारी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज , । भरगैन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा और कस गया है। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में मुकदमों से संबंधित पटियाली कोतवाली से भी एक रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से कार्यवाही आगे बढ़ाई गई है।
विगत दिनों भरगैन में हुई घटनाओं में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद उर्फ कालिया समेत करीबियों खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराधिक मुकदमे दर्ज किये गये। इससे पहले भी मामले दर्ज होते रहे हैं। भरगैन में विगत दिनों हुई घटना को लेकर पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद पुलिस ने नफीस अहमद समेत लोगों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पटियाली कोतवाली से नफीस अहमद से संबंधित मुकदमों की एक विस्तृत रिपोर्ट कोतवाली प्रभारी की ओर से पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति को भेजी गई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में प्रशासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
पत्नी है मौजूदा चेयरमैन
पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन नफीस अहमद की पत्नी जैतून बानो नगर पंचायत की मौजूदा चेयरमैन हैं, जबकि उनसे पहले उनके पति पंचायत के चेयरमैन रह चुके हैं।
●भरगैन में विगत दिनों हुई घटनाओं पर पुलिस गंभीर
●पटियाली कोतवाली क्षेत्र का कस्बा है भरगैन
भरगैन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद समेत लोगों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है, मुकदमों से संबंधित रिपोर्ट पटियाली कोतवाली से प्राप्त हुई है, जिस पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
-बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी कासगंज