” *अतिक्रमण हटवाने गई राजस्व टीम व पुलिस पर पथराव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।मारहरा। रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने गए पुलिस-प्रशासन पर पथराव कर दिया। इसमें प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी बच गए। थाने से और फोर्स बुलाना पड़ा। मामले की तहरीर लेखपाल ने पथराव करने वालों के विरुद्ध दी है।
गांव भावननगर के ग्रामीण खेमेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीणों ने 26 सितंबर को एडीएम प्रशासन से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाए थे कि सार्वजनिक रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। शिकायत पर रविवार को तहसीलदार, लेखपाल डोरीलाल, थानाध्यक्ष मारहरा, पुलिस फोर्स के साथ गांव भावनगर के मजरा अहमदनगर बमनाई पहुंचे। पैमाइश कराने के बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
लेखपाल डोरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार सुरेंद्र, रामकिशोर, हरवेंद्र, राहुल सहित 10-15 महिलाएं आ गई। सरकारी कार्य में बाधा डाल जेसीबी के आगे लेट गई। इतना ही नहीं कुछ युवक, महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। पथराव कर रहे लोगों को बार-बार रुकने को कहा। मगर वह पथराव करते रहे। इसके बाद और पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा। इस पर आरोपी भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद, तीस अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सत्यपाल सिंह का कहना है कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
महिला से छेड़खानी
एटा। थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को मुकेश निवासी रामनगर निधौलीकलां सहित तीन लोगों ने उनकी पिटाई की। महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है